श्योपुर: भाजपा नेता के घर पर हमला और पत्थरबाजी, कोतवाली थाने में 11 आरोपियों पर मामला दर्ज
श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलेक्टे्रट के पीछे चेनपुरा बस्ती में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष पूरन आर्य के घर शनिवार की देर रात्रि 10 बजे नामजद लोगो ने हमला बोल दिया तथाा घर पर पथराव करते हुए खिड़कियों के शीशे, बाहर खडी स्कूटी,बोलेरो गाडी, कूलर आदि में तोडफोड कर दी। मामले मे पुलिस ने रात्रि 12 बजे 11 नामजद लोगो पर केस दर्ज कर लिया