श्योपुर: श्योपुर शहर में जल भराव वाले इलाकों में पहुंचा नगर पालिका का अमला, नेशनल हाईवे के अधिकारी भी रहे मौजूद
श्योपुर शहर में शनिवार को सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई इसके बाद नगर पालिका का अमला शनिवार को शाम 5:00 बजे कई इलाकों में पहुंचा जहां नेशनल हाईवे द्वारा बनाए गए नाले को तोड़कर पानी का निकास देना पड़ा