एशियन पैरा गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता शैलेश को डीएम-एसपी ने घर पहुंचकर किया सम्मानित
जमुई। एशियन पैरा गेम्स-2026 में दो पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने वाले पैरा एथलीट शैलेश कुमार के पैतृक गांव इस्लामनगर पहुंचकर शनिवार को डीएम एवं एसपी ने उन्हें सम्मानित किया। शैलेश ने ऊंची कूद में 1.89 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक और लंबी कूद में 5.57 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता। अधिकारियों ने उनके परिजनों से मुलाकात कर बधाई दी। डीएम ने गांव में खेल मैदान विकसित करने की पहल करते हुए स्थल निरीक्षण किया तथा अतिक्रमण हटाने और भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया। शैलेश ने आगामी पैरालंपिक-2028 में देश के लिए पदक जीतने को अपना लक्ष्य बताया।
Jamui, Jamui | Oct 31, 2026