हल्द्वानी नगर निगम ने शहर की सबसे बड़ी कूड़ा समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कुमाऊं के सबसे बड़े ट्रेंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा लाखों मीट्रिक टन कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने दो अलग-अलग टेंडर जारी कर कार्य शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, वर्तमान में प्रतिदिन आने वाले कूड़े का अलग से निस्तारण किया जा रहा है, जबकि गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। वर्ष 2018 से पहले जमा हुए पुराने कूड़े को पूरी तरह हटाने के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर निगम का दावा है कि आने वाले समय में हल्द्वानी को कूड़े की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में जिले की अन्य निकायों का कूड़ा भी पहुंचता है और प्रतिदिन लगभग 220 मीट्रिक टन कचरा यहां आता है।
#Haldwani #HaldwaniNews #WasteManagement #CleanHaldwani #SwachhBharat #SwachhUttarakhand #MunicipalCorporation #ParitoshVerma #HaldwaniMunicipalCorporation #GarbageManagement #Compost #CleanCity #Environment #GreenCity #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews #KumaonNews #SmartCity #EcoFriendly #Recycling #PublicAwareness #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpress #TrendingNews