धौलपुर: सदर थाना पुलिस ने मिलिट्री स्कूल के पास से डकैती की योजना बनाते हुये पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए जंगलों से डकैती की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से बदमाशों के कब्जे से पांच देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस जप्त किए है।