कोडरमा: जिले में कठिन स्थितियों में जीवन यापन कर रहे परिवार का मैपिंग कार्यक्रम हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण
शनिवार को कोडरमा में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशन में बाल कल्याण संघ द्वारा जिला प्रशासन कोडरमा के सहयोग से प्रखंड सभागार में कठिन स्थितियों में जीवन यापन कर रहे बच्चों और उनके परिवारों के लिए मैपिंग कार्यक्रम हेतु आंगनबाड़ी सेविकाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ।