रोजगार मेले में 171 बेरोजगार अभ्यर्थियों का हुआ चयन, 08 निजी कंपनियों ने किया प्रतिभाग
जिला सेवायोजन कार्यालय, सहादतपुरा, मऊ द्वारा दिनांक 28 नवंबर 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 08 कंपनियों ने प्रतिभाग किया, जिनके माध्यम से जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध कराया गया।
आयोजित रोजगार मेले में लगभग 375 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 171 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।