मड़िहान: थाना मड़िहान पुलिस ने पुराने विवाद के मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को उनके घर से किया गिरफ्तार
बताते चले कि थाना मड़िहान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है ।न्यायालय के द्वारा जारी वारंट के निर्देश पर दो वारंटी को गिरफ्तार किया गया। पुराने विवाद के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे वारंटी फेरई पुत्र शिवनाथ निवासी कासोपुर थाना मड़िहान। शशांक मिश्रा उर्फ गोलू पुत्र महेंद्र प्रसाद निवासी देवरी कला थाना मड़िहान जनपद मिर्जापुर को घर से गिरफ्तार किया गया।