उतरौला: गैड़ास बुजुर्ग थाना में सोराहिया कांटा इटई रामपुर निवासी महिला ने गांव के चार लोगों पर मारपीट का दर्ज कराया केस
10 जनवरी शुक्रवार शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी गैड़ास बुजुर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि सोरहिया कांटा इटई रामपुर निवासी महिला ने बकरी खेत में चराने से विरोध करने पर विपक्षीगढ़ द्वारा उसे मारने पीटने का तहरीर दिया है। उसकी लड़कियों द्वारा बचाने पर उसे भी मारा पीटा है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।