उतरौला: थाना श्री दत्त गंज में चमरूपुर निवासी व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट और धमकी देने का दर्ज कराया केस
9 जनवरी शाम 5:00 बजे थाना प्रभारी श्री दत्त गंज द्वारा बताया गया कि चमरूपुर निवासी व्यक्ति द्वारा घर के सामने खड़ंजे पर पानी गिरने की विवाद में गांव के ही तीन लोगों पर मारने पीटने एवं जान से मारने की धमकी देने का तहरीर देकर केस दर्ज कराया है, बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।