उतरौला: तहसील उतरौला के थाना क्षेत्र श्री दत्त गंज में अल्ला नगर निवासी व्यक्ति ने अपने भाई के ऊपर मारपीट का दर्ज कराया केस
7 जनवरी मंगलवार शाम 4:00 बजे थाना प्रभारी श्री दत्त गंज द्वारा बताया गया की अल्ला नगर निवासी व्यक्ति ने गन्ना ढोने के विवाद को लेकर 27 दिसंबर रात 10:00 बजे भाई एवं उसके पत्नी द्वारा मारने पीटने की तहरीर दी है, जिसमें हाथ और जबड़े में चोट लगने की बात बताई है। थाना प्रभारी ने बताया तहरीर के केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।