शाहजहांपुर: पुलिस ने बरामद किए 40 लाख रुपये कीमत के 201 गुम मोबाइल, असली मालिकों को सौंपे; एएसपी सिटी ने दी जानकारी
शाहजहांपुर। जिले की सर्विलांस सेल, जनपदीय एसओजी और थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क की संयुक्त पुलिस टीम ने गुम हुए 201 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर की मौजूदगी में बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए।