👉#सहयोग संस्था ने बुजुर्गों को बांटे चश्मे, बच्चों के साथ मनाई दीपावली
--#विनोबा भावे सेवा आश्रम और सुंदर नगर गांव में पहुंचकर बांटी खुशियां, बुजुर्गों को फल-मिठाई और बच्चों को दिए उपहार
शाहजहांपुर। दीपावली के अवसर पर सहयोग संस्था ने अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंदों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। संस्था के पदाधिकारियों ने सबसे पहले विनोबा भावे सेवा आश्रम बनतारा पहुंचकर बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान वृद्धजनों को आंखों के चश्मे उपहार स्वरूप दिए गए, जिससे उन्हें देखने में सहूलियत मिल सके। साथ ही फल और मिठाई का वितरण भी किया गया।आश्रम के प्रबंधक रमेश भैया और विमला दीदी ने संस्था के सदस्यों का आभार जताया। चश्मे पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। इसके बाद संस्था की टीम अति पिछड़े गांव सुंदर नगर पहुंची। यहां बच्चों ने तालियां बजाकर टीम का स्वागत किया। बच्चों ने बताया कि वे संस्था के सदस्यों का इंतजार कर रहे थे और उन्हें लगा था कि इस बार टीम नहीं आएगी। बच्चों की यह बात सुनकर संस्था की अध्यक्ष स्तुति गुप्ता और डायरेक्टर रजनी गुप्ता भावुक हो गईं। उन्होंने बच्चों को भरोसा दिलाया कि वे आगे भी उनके बीच आती रहेंगी।इस दौरान बच्चों को मिठाई और आतिशबाजी वितरित की गई। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ अनार और फुलझड़ियां जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट ने कहा कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ बांटने से कई गुना बढ़ जाती हैं।कार्यक्रम में संस्थापक शाहनवाज खान एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, अध्यक्ष स्तुति गुप्ता, डायरेक्टर रजनी गुप्ता, नुजहत अंजुम, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, ममता यादव और सुधीर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
सहयोग संस्था शाहजहाँपुर