अजयगढ़: दीपावली पर मानवता की मिसाल आदिवासी बस्ती पहुंचीं नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता।
बच्चों को मिठाई और पटाखे बांटकर चेहरे पर लाई मुस्कान। दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और दूसरों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी भावना के साथ अजयगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सीता सरोज गुप्ता ने गरीब आदिवासी बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं। दीपावली के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष अपने बेटे कार्तिक के साथ राजापुर स्थित आदिवासी बस्ती पहुंचीं।