भखरुआं पटना रोड स्थित जदयू प्रखंड कार्यालय में शनिवार को 12:00 बजे से जदयू के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराया गया।दीपक पटेल को एक बार फिर से सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इस पद के लिए दीपक पटेल के साथ-साथ पूर्व उप प्रमुख नंद शर्मा ने भी नामांकन किया, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले नंद शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया।