Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
आग
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
n6085097
राजस्थान निकाय चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत #viral #trendingnow #news #rajasthan #india
Sirsa, Sirsa
| Sep 14, 2026
#viral
#trendingnow
#news
#rajasthan
#india
MORE NEWS
हनुमानगढ़ विधायक गणेश राज का जलवा बरकरार 60 में से 33 निर्दलीय पार्षद जीतने में कामयाब #viral #trendingnow #news #hanumangarh #rajasthan
Sirsa, Sirsa | Sep 14, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Sep 14, 2026
ब्राह्मण महासभा के ब्राह्मण मिलन समारोह में गूंजा एकजुटता का संदेश - बड़ौली बोले-संगठित समाज ही अपनी शक्ति और पहचान को मजबूत कर सकता है, जुयाल ने कहा- ब्राह्मण ने हर युग में समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन किया - कुलदीप शर्मा बोले- समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में, कुलदीप वत्स बोले- समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति - समाज के मेधावी विद्यार्थियों, पत्रकारजनों व प्रबुद्धजनों का सम्मान, आयोजन की सफलता पर पदाधिकारियों का अभिनंदन, सफल आयोजन से सुशील शर्मा और सुधीर सारस्वत का समाज में बढ़ा कद
Sirsa, Sirsa | Sep 14, 2026
ब्राह्मण महासभा के ब्राह्मण मिलन समारोह में गूंजा एकजुटता का संदेश - बड़ौली बोले-संगठित समाज ही अपनी शक्ति और पहचान को मजबूत कर सकता है, जुयाल ने कहा- ब्राह्मण ने हर युग में समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन किया सिरसा। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के तत्वावधान में गोलछा पैलेस में आयोजित ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक रहा। समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक चेतना और आपसी सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, महिलाएं, युवा एवं परिवारजन उपस्थित रहे। समारोह में हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, हरको बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा जिला सिरसा प्रभारी भारत भूषण जुयाल, बादली के विधायक कुलदीप वत्स, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भाजपा डबवाली की जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, जजपा के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा तथा ब्राह्मण महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जिले राम पिचोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी एकता, संगठन और आपसी सहयोग पर निर्भर करती है। ब्राह्मण समाज ने सदियों से देश और समाज को दिशा देने का कार्य किया है। आज आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी गौरवशाली परंपराओं और मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट रहे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं जितनी मजबूत होंगी, समाज की आवाज उतनी ही प्रभावी होगी। उन्होंने श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा द्वारा समाज को एक मंच पर लाने के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूती देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं। जुयाल बोले- हर युग में समाज और राष्ट्र का मार्गदर्शन करता आया है ब्राह्मण हरको बैंक के चेयरमैन एवं भाजपा जिला सिरसा प्रभारी भारत भूषण जुयाल ने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं कि व्यक्ति ने कितना जीवन जिया, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि उसने जीवन को किस प्रकार जिया। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण होना गौरव के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने अपनी शिक्षा और दीक्षा के माध्यम से देश और समाज को दिशा दी है। भगवान राम के जीवन में गुरु परंपरा से लेकर भगवान कृष्ण के माध्यम से धर्म की स्थापना और आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा देश के चारों दिशाओं में धर्म एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने तक ब्राह्मण परंपरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे जैसे क्रांतिकारियों ने भी देश के लिए बलिदान और संघर्ष की मिसाल पेश की। जुयाल ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदियों से मानव कल्याण, धर्म, संस्कार और राष्ट्रहित की बात की है। आवश्यकता इस बात की है कि समाज अपनी शक्ति और मूल स्वरूप को पहचाने तथा नई पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और संस्कारों से अवगत कराए। कुलदीप शर्मा बोले- समाज की ताकत उसकी एकता और संगठन में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का इतिहास ज्ञान, संस्कार, त्याग और समाज को दिशा देने का रहा है। समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि सभी लोग आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर समाजहित के मुद्दों पर एकजुट हों और आने वाली पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार एवं अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे मिलन समारोह केवल आपसी मेल-जोल तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से समाज की समस्याओं, युवाओं के भविष्य और सामाजिक जिम्मेदारियों पर भी सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा द्वारा आयोजित समारोह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नई ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। कुलदीप वत्स बोले- समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति बादली विधायक कुलदीप वत्स ने ओजस्वी संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज ने सदैव ज्ञान, संस्कार, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को सर्वोपरि रखा है। समाज की यह गौरवशाली परंपरा आज भी उसकी सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता है कि समाज के सभी लोग आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट हों और अपनी सामाजिक शक्ति का सकारात्मक दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि जिस समाज में आपसी भाईचारा, संगठन और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना मजबूत होती है, वह समाज किसी भी चुनौती का मजबूती से सामना कर सकता है। युवाओं को समाज की जिम्मेदारी संभालने के लिए आगे आना चाहिए तथा वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन से सामाजिक संगठन को नई दिशा देनी चाहिए। वत्स ने श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समारोह समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का कार्य करते हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आह्वान किया। हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भाजपा डबवाली की जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा, जजपा के प्रधान महासचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा तथा ब्राह्मण महासभा हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष जिले राम पिचोलिया ने भी समाज को संगठित एवं एकजुट रहने का संदेश दिया। दीप प्रज्ज्वलन से हुआ समारोह का शुभारंभ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महासभा के संस्थापक राजकुमार शर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। महासभा के प्रधान सुशील शर्मा एवं महासचिव सुधीर सारस्वत ने मुख्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। संरक्षक सुभाष दायमा एवं हीरा लाल शर्मा ने भी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत किया। मेधावी विद्यार्थियों व प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों, पत्रकारों तथा विभिन्न क्षेत्रों में समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रबुद्धजनों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महासभा की ओर से सभी मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार इंद्र मोहन शर्मा एवं शिक्षाविद् रवि शर्मा जमाल ने प्रभावी ढंग से किया। समारोह में सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से समाज के प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में परिवारजन मौजूद रहे। आयोजन की सफलता पर पदाधिकारियों का अभिनंदन महासभा के प्रधान सुशील शर्मा व महासचिव सुधीर सारस्वत ने समारोह की सफलता पर महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं ट्रस्टियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने आपसी सामंजस्य के साथ दिन-रात मेहनत कर आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सामूहिक प्रयास और समर्पण से होती है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले श्यामलाल शर्मा, हुकमचंद सांखी, इंद्रमोहन शर्मा, महेश शर्मा, अशोक उपाध्याय, रामकुमार शर्मा, रामप्रकाश कौशिक, रितेश जोशी, राजकुमार चोटिया, विजय शर्मा, हीरालाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, वेदप्रकाश चाड़ीवाल, संजय शर्मा ‘नीटू’, सुलतान शर्मा, हेमकांत शर्मा, हरिप्रकाश शर्मा, भीष्म देव शर्मा, राजेश सारस्वत, सुशील शर्मा, त्रिलोक शर्मा, नंदलाल शर्मा, रोहित शर्मा, मोहित जोशी, हर्ष भारद्वाज, दीप्ति प्रकाश उपाध्याय, रोशन लाल वशिष्ठ, सुभाष दायमा, रघुवीर दाधीच, संजय दाधीच एवं रवि शर्मा जमाल सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था से जुड़े अनेक ऐसे लोग भी हैं जो बिना किसी प्रचार या सुर्खियों के निरंतर समाज और संस्था के लिए सहयोग करते रहते हैं। ऐसे सभी सहयोगियों का योगदान संस्था की मजबूती का आधार है। उन्होंने समारोह में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाने वाले समस्त ब्राह्मण समाज के परिवारों एवं प्रबुद्धजनों का भी आभार व्यक्त किया। महासचिव सुधीर सारस्वत ने कहा कि हीरा लाल शर्मा, श्याम लाल शर्मा, हुकम चंद शांखी, संजय शर्मा नीटू, राजकुमार चोटिया, सुभाष दायमा, रामकुमार शर्मा, अशोक उपाध्याय सहित तमाम महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी क्षमता से बढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में तन-मन-धन से पूर्ण सहयोग किया। सफल आयोजन से सुशील शर्मा और सुधीर सारस्वत का बढ़ा कद श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण मिलन एवं सम्मान समारोह की भव्य सफलता ने महासभा के अध्यक्ष सुशील शर्मा और महासचिव सुधीर सारस्वत के सामाजिक कद को और मजबूत किया है। समारोह में मंचासीन सभी प्रमुख अतिथियों ने आयोजन की सफलता के लिए महासभा की टीम और तमाम पदाधिकारियों की मुक्तकंठ से सराहना की। समाज के प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भी आयोजन को ब्राह्मण समाज की एकजुटता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि सुशील शर्मा और सुधीर सारस्वत इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी टीम को साथ लेकर समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने में आगे भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। समारोह की व्यापक सफलता से यह संदेश भी गया कि सामूहिक प्रयास, बेहतर समन्वय और मजबूत नेतृत्व के साथ समाज को एक मंच पर लाया जा सकता है। आयोजन में जिस तरह समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही, उसे महासभा की सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के रूप में देखा जा रहा है।
Sirsa, Sirsa | Sep 14, 2026
‘शहर गाँव को खा गया’ में गांव की मिट्टी और बदलते रिश्तों की पीड़ा - साहित्यकार बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ के काव्य-संग्रह का विमोचन, साहित्य और पुस्तकों से जुड़ने का आह्वान हिसार। गढ़वाल सभा (रजि.), हिसार के तत्वावधान में रविवार को शास्त्री नगर स्थित गढ़वाल भवन में साहित्यकार एवं कवि बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ के नवीनतम हिंदी काव्य-संग्रह ‘शहर गाँव को खा गया’ का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में साहित्यकारों, समाजसेवियों और साहित्यप्रेमियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ के माल्यार्पण कर स्वागत से हुई। इस दौरान वक्ताओं ने उनकी साहित्यिक यात्रा और रचनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला। पुस्तक का विमोचन करते हुए अतिथियों ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है और रचनाकार अपनी संवेदनशील दृष्टि से समाज में हो रहे बदलावों को शब्द देता है। वक्ताओं ने कहा कि ‘शहर गाँव को खा गया’ में गांव की मिट्टी, बदलता सामाजिक परिवेश, शहर की भागदौड़ और मानवीय रिश्तों में आ रहे बदलावों को संवेदनशीलता के साथ अभिव्यक्त किया गया है। आधुनिक जीवन की आपाधापी के बीच गांव की संस्कृति, परंपराओं और मानवीय संवेदनाओं को बचाए रखना बड़ी चुनौती बन गया है। कवि ने अपनी कविताओं के माध्यम से इन्हीं सामाजिक सरोकारों और बदलते गांव की तस्वीर को स्वर देने का प्रयास किया है। समारोह में ‘हर घर में एक कोना किताबों का’ अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों और युवाओं में पढ़ने की आदत विकसित करने तथा उन्हें साहित्य से जोड़ने के लिए प्रत्येक घर में पुस्तकों के लिए एक स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए। पुस्तकों से जुड़ाव समाज में विचार और संवेदना को मजबूत करता है। इस अवसर पर कवि बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ ने अपनी कविताओं की प्रस्तुति भी दी। उन्होंने कहा कि उनकी पुस्तक का उद्देश्य गांव और शहर के बदलते रिश्तों, सामाजिक सरोकारों तथा मानवीय संवेदनाओं को पाठकों तक पहुंचाना है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में गढ़वाल सभा हिसार और उत्तराखंड सभा सिरसा की ओर से कवि बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा हिसार के प्रधान विनोद सिंह रावत, कुमाऊं सभा हिसार के प्रधान पीतांबर दत्त पांडे, श्री बद्री केदार रामलीला समिति हिसार के प्रधान मुकेश रावत, गढ़वाल सभा जींद के प्रधान लाल सिंह रावत, उत्तराखंड सभा सिरसा के प्रधान आनंद सिंह रावत तथा उत्तराखंड प्रकोष्ठ महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष ममता रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन हीरो सिंह रावत ने किया। समारोह का समापन साहित्य और पुस्तकों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन एवं जलपान किया। USPS हरियाणा के पौधे को फिर सींचने की पहल हिसार। कुमाऊं सभा हिसार के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जोशी ने कहा कि साहित्यकार बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ के काव्य-संग्रह के विमोचन समारोह में हिसार की सभी सभाओं के पदाधिकारियों का एक मंच पर आना सुखद और गरिमामय अवसर रहा। उन्होंने आयोजन के लिए गढ़वाल सभा तथा उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन से हिसार में उत्तराखंड समाज को भी नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उत्तराखंड समाज की अपनी विशिष्ट पहचान है। इसी सोच के साथ उत्तराखंड समाज प्रतिनिधि सभा (USPS) हरियाणा रूपी पौधा लगाया गया था, जो प्रवासी उत्तराखंडियों के लिए एक मजबूत मंच रहा है। कुछ कारणों से आज यह पौधा संरक्षण और देखभाल की अपेक्षा कर रहा है। हिसार की सभी सभाएं इसे लेकर पहले भी प्रयास करती रही हैं और आगे भी सकारात्मक पहल के लिए प्रतिबद्ध हैं। जोशी ने बताया कि पुस्तक विमोचन के बाद ‘दगड़या’ के नेतृत्व में सभी सभाओं के पदाधिकारियों के साथ अनौपचारिक चर्चा हुई, जिसमें उनके विचार और भावनाएं जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे और सभी मिलकर USPS हरियाणा को फिर से मजबूत और सक्रिय करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि इस दिशा में उन्होंने भी अपने स्तर पर उचित प्रयास किए हैं और सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है। उन्होंने बिजेंद्र सिंह रावत ‘दगड़या’ को काव्य-संग्रह के लिए शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
Sirsa, Sirsa | Sep 14, 2026
सिरसा ब्राह्मण मिलन सम्मेलन में 97 वर्षीय पंडित सीताराम शर्मा ने लंबी आयु के लिए योग के गुर सिखाएं उन्होंने बताया उनकी लंबी आयु का राज योग है उनकी योग क्रियाएं आकर्षण का केंद्र रही #viral #trending #Sirsa #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Sep 13, 2026
सिरसा के कीर्ति नगर में गली नंबर 6 दुर्गा वाटिका में हरियाणा गदी पति संजू महंत द्वारा प्रथम गणेश महोत्सव 14 सितंबर से बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा 24 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से उत्सव मनाया जाएगा #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Sep 13, 2026
सिरसा श्री ब्राह्मण महासभा द्वारा सम्मानित करने पर दिल की गहराइयों से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Sep 13, 2026