मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का भिलाई प्रवास पर जयंती स्टेडियम हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।
स्वागत करने वालों में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण शामिल रहे।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Bhilai #Durg