सुरक्षित दुर्ग रेंज, सशक्त पुलिसिंग और नशामुक्त समाज की ओर मजबूत कदम!
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भिलाई में 33.24 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित दुर्ग रेंज साइबर थाना भवन का लोकार्पण किया। साथ ही पुलिस चौकी रूआबांधा, एकलव्य प्रशिक्षण हॉल, परिवार परामर्श केन्द्र के काउंसलिंग कक्ष एवं किलकारी कक्ष का भी शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘संकल्प अभियान-नशामुक्ति’ का शुभारंभ कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, विधायक श्री ललित चंद्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, आईजी श्री अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#VishnuDeoSai #DurgPolice #CyberCrime #NashaMukti #Chhattisgarh
@chhattisgarhcmo @arunsaobjpofficial @gajendrayadavbjp @vijaybaghelcg