प्रेस विज्ञप्ति
माय भारत चम्बा द्वारा जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का आयोजन
चम्बा, 3 नवंबर 2026: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माय भारत चम्बा द्वारा आज राजकीय महाविद्यालय चम्बा में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2027 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय चम्बा के प्रधानाचार्य श्री राकेश राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय "एक राष्ट्र, एक चुनाव" था, जिसमें जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी, माय भारत चम्बा ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य, नियमों एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रत्येक प्रतिभागी को विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया गया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन संवाद कौशल एवं शारीरिक हाव-भाव, विषयवस्तु की प्रासंगिकता, नवीनता एवं रचनात्मकता, भाषण की स्पष्टता, भाषा प्रवाह तथा समय प्रबंधन के आधार पर किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री अविनाश, श्री भार्गव, श्री जितेश्वर सूर्या, श्री शिल्पा एवं श्री संतोष शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
1. प्रथम स्थान – शिवानी
2. द्वितीय स्थान – तन्वी
3. तृतीय स्थान – यश राज शर्मा
मुख्य अतिथि श्री राकेश राठौर ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी तथा युवाओं को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
जिला युवा अधिकारी, माय भारत चम्बा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, महाविद्यालय प्रशासन एवं सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत युवा संसद युवाओं को अपनी प्रतिभा एवं विचारों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
आयोजक:
माय भारत चम्बा, हिमाचल प्रदेश
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार
Chamba, Chamba | Nov 3, 2026