कुढ़नी: परेंया पोखर में डूबने से अधेड़ की मौत
कुढनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार करीब 6:00 बजे परेंया पोखर में डूबने से नथुनी मांझी (55) की मौत हो गई. सूचना पर पहुंचे कुढ़नी प्रभारी पुनीत कुमार ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया. नथुनी की मौत पर ग्रामीणों ने कोहराम मचा रहा.