कुढ़नी अंचल कार्यालय के अंतर्गत लदौरा मे शुक्रवार करीब 1:00 बजे 2 एकड़ 92 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कुढ़नी अंचलाधिकारी अनिल कुमार संतोषी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने किया, जबकि मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।