अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मंगलवार को दिन के करीब एक बजे थानाध्यक्ष जीतेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस बल ने सहुरिया गांव में छापेमारी की थी।