दमयंती नगर: नवागत कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट भवन का औचक निरीक्षण, देर से पहुंचे अधिकारियों को दी चेतावनी
दमोह के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। कई अधिकारी अनुपस्थित और कुछ देर से पहुंचे मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने समय पालन के सख्त निर्देश देते हुए इसे पहली और अंतिम चेतावनी बताया। उन्होंने कहा कि पहले कलेक्ट्रेट की व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है।