गाज़ियाबाद: क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने शिवम की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में हुई शिवम हत्या का पुलिस ने मंगलवार दोपहर 12 बजे खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि शिवम की उसके ही दोस्तों ने पेचकस से वार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।