गाज़ियाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र में आयोजित शादी समारोह में तंदूर पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो हुआ वायरल
गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक कर्मचारी द्वारा तंदूर पर रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो मंगलवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुए 11 सेकंड के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवक तंदूर पर रोटी बनाते समय आटे की लोई पर थूक रहा है। इसके बाद वह उसे तंदूर में सेंक रहा है।