गाज़ियाबाद: मोदीनगर स्थित PNB के मैनेजर ने बंद किया अकाउंट, बैंक के चक्कर काट रहा पीड़ित, भागदौड़ के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
गाजियाबाद के मोदीनगर में पंजाब नेशनल बैंक की गोविंदपुरी शाखा के मैनेजर ने अंजू कुमार अग्रवाल नाम के व्यक्ति का अकाउंट बिना किसी कारण वश बंद कर दिया। मंगलवार शाम करीब 4 बजे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बैंक अकाउंट से उनका UPI जुड़ा हुआ है, जिस कारण पीड़ित UPI का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।