गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने बिजली भवन को घेरकर किया प्रदर्शन
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियो ने मंगलवार रात करीब 8 बजे बिजली भवन घेरकर हंगामा किया।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उप्र ने बिजली के निजीकरण के पीछे भारी भ्रष्टाचार की आशंका जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे प्रभावी हस्तक्षेप कर निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त कराएं।