गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित सोसाइटी की बालकनी से फिसलकर गिरने से युवक की मौत, नशे में होने के कारण हुआ हादसा
गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में बिल्डर्स सोसाइटी में एक युवक मंगलवार तड़के बालकनी से फिसलकर नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। इस मामले पर ACP इंदिरापुरम ने मंगलवार शाम करीब साढ़े 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि युवक को एंबुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।