गाज़ियाबाद: इंदिरापुरम क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से बने 11 यूनिपोल को नगर निगम की टीम ने तोड़ा
गाज़ियाबाद में सड़कों के किनारे अवैध रूप से बड़े-बड़े होर्डिंग व यूनिपोल लगाकर विज्ञापन प्रचार करने वालों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विज्ञापन प्रभारी पल्लवी सिंह ने प्रवर्तन दल की टीम के साथ वसुंधरा जोन क्षेत्र अंतर्गत इंदिरापुरम में 11 अवैध यूनिपोल को हटाने की कार्रवाई कराई।