कानपुर देहात | मातीकोट कोर्ट गेट पर हंगामा
मातीकोट कोर्ट गेट नंबर-1 पर SOG और सर्विलांस टीम की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि टीम बिना नंबर प्लेट की गाड़ी और सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंची थी।
युवक को हिरासत में लेने के दौरान उसने बचाने की गुहार लगाई। वायरल वीडियो में युवक चिल्लाते हुए कहता नजर आ रहा है कि “ये लोग गोली मार देंगे, बचा लो।”
युवक की गुहार सुनकर मौके पर वकील जुट गए। इसके बाद SOG-सर्विलांस टीम और वकीलों के बीच नोकझोंक हुई। वकीलों ने पुलिस टीम के बिना स्पष्ट पहचान बताए पहुंचने पर सवाल उठाए।
विरोध बढ़ने के बाद पुलिस टीम युवक को छोड़कर मौके से वापस लौट गई।
📍 स्थान: मातीकोट कोर्ट गेट नंबर-1, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र, कानपुर देहात
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #MatiKot #Akbarpur #SOG