जमुई: खड़गौर में सनकी दामाद ने ससुर को मारकर किया घायल, पत्नी के साथ घर से भगाया, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | May 12, 2026 खड़गौर गांव में घरेलू विवाद को लेकर सनकी दामाद कौशल कुमार शर्मा ने सोमवार की देर रात 10:30 बजे लाठी- डंडे से ससुर सुनील मिस्त्री को मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और पत्नी के साथ ससुर को घर से भगा दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और घायल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है। मंगलवार को टाउन थाना में FIR की कार्रवाई की जा रही है।