अशोक नगर: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में सोमवार को शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं बेहतर बनाने हेतु सभी आवश्यक कार्य किये जाएं।साथ ही जिले में दुर्घटना स्थलों का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही संबंधित विभागों द्वारा की जाए।