सतना। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। जिले का वर्तमान स्थान 19वां है और 50 दिन से अधिक पुरानी 8060 शिकायतें लंबित हैं। राजस्व विभाग में अकेले 1571 शिकायतें लंबित पाई गईं, जिनमें रामपुर बघेलान एसडीएम स्तर पर 614 शिकायतें शामिल हैं।