भरथना: महेवा के खिल्लू के बंग्लन गांव का मुख्य रास्ता कीचड़ में तब्दील, ग्रामीण परेशान
महेवा ब्लांक के लाखी अन्दावा ग्राम पंचायत के मजरा खिल्लू के बंग्लन गांव में करीब 150 मीटर मुख्य रास्ते पर गंदा पानी और कीचड़ भरा होने से ग्रामीणों का निकलना मुश्किल हो गया है। नाली न होने से करीब 300 घरों का पानी सड़क पर जमा रहता है। स्कूली बच्चे और बाइक सवार आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन-चार वर्षों से समस्या बनी हुई है,