हरिहरगंज: पड़रिया गांव निवासी आईआईटी छात्र प्रिंस पाल रांची के लालपुर से लापता, परिजनों ने खोज में मदद की अपील की
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती ढकचा पंचायत अंतर्गत पडरिया गांव निवासी शिवनाथ पाल का 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार पाल रांची के लालपुर शहर से बीते मंगलवार से लापता है। प्रिंस इंटर का छात्र है और पिछले करीब पांच महीने से रांची के लालपुर शहर में रहकर आईआईटी की तैयारी कर रहा था। उसके अचानक लापता होने से परिजन परेशान हैं और लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।