खेरागढ़: खेरागढ़ में नीचे से गला बिजली का पोल बना खतरा, बड़े हादसे की आशंका
खेरागढ़ कस्बे में मुख्य बाजार स्थित थाने वाले चौराहे पर बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। यहां लगा लोहे का बिजली का पोल नीचे से जंग लगने के कारण पूरी तरह गल चुका है और कभी भी गिर सकता है। यह क्षेत्र बेहद व्यस्त है, जहां दिनभर राहगीरों, दुकानदारों और वाहनों की भारी भीड़ रहती है। तेज हवा या बारिश के दबाव से पोल गिरने पर बड़ा हादसा हो सक