# कोटद्वार–दुगड्डा मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित, सिद्धबली बैरियर पर रोके गए वाहन।
लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार से दुगड्डा, लैंसडाउन और पौड़ी जाने वाले मार्ग पर पांचवें मिल एवं दुर्गा मंदिर के समीप पहाड़ी से मलबा आने के कारण यातायात बाधित हो गया है।
मार्ग की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस ने सिद्धबली बैरियर, कोटद्वार पर वाहनों को रोक दिया है। पुलिस टीम मौके पर निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि मौसम और मार्ग की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें। साथ ही मार्ग खुलने तक धैर्य बनाए रखें और पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।