टीकमगढ़: रींगोरा जलाशय पट्टा विवाद: फर्जी दस्तावेजों से ठेका देने का आरोप, कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायत
टीकमगढ़ में रींगोरा जलाशय के मछली पालन पट्टे को लेकर विवाद सामने आया है। मत्स्योद्योग सहकारी समिति ने कलेक्टर को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि फर्जी अनापत्ति प्रमाण-पत्र के आधार पर दूसरी समिति को 10 साल का पट्टा दिया गया। समिति ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई और पात्र समिति को न्याय दिलाने की मांग की है।