भगवानपुर: भगवानपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के साथ मिलकर अधिकारियों के साथ की बैठक
रुड़की की भगवानपुर तहसील में आज भारतीय किसान यूनियन रोड ने किसानों के साथ मिलकर किसानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस बैठक की अध्यक्षता एसडीएम भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने की है। बैठक में किसानों ने बिजली विभाग पर कई आरोप लगाए है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने गांव में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की चेतावनी दी है।