_*हर घर तिरंगा अभियान में नेवादा में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, संदीप मिश्रा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*_
कौशाम्बी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड नेवादा में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नेवादा ब्लॉक परिसर से निकली इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत यात्रा की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने की, जबकि यात्रा का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी नीरज कुमार जायसवाल ने किया। तिरंगे की आन, बान और शान के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामवासी शामिल हुए।
_*संदीप मिश्रा की सक्रिय पहल ने बढ़ाया यात्रा का उत्साह*_
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों को एकजुट किया। उनके नेतृत्व और पहल से तिरंगा यात्रा में लोगों की उत्साहपूर्ण भागी�