दहेज के लिए प्रताड़ित पत्नी की हत्या का आरोपित गिरफ्तार
कौशांबी। सैनी थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित सर्वन सिंह पुत्र ननकू सिंह, निवासी सराय मांडा थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर को कुरामुद्दीन मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, भडेहरी निवासी दलजीत सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह ने 10 अगस्त को सैनी थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री लक्ष्मी देवी की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व सर्वन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी को प्रताड़ित करता था, जिसको लेकर मुकदमा भी चल रहा था। लक्ष्मी अपने मायके के पास ही एक मकान बनाकर रह रही थी।
आरोप है कि 8 अगस्त की रात सर्वन सिंह चोरी-छिपे वहां पहुंचा और लक्ष्मी देवी को अकेला पाकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।