पुलिस लाइन मंदिर में एसपी ने की पूजा-अर्चना, जनपदवासियों की सुख-शांति की कामना
कौशांबी। श्रावण मास के पावन अवसर पर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकृत राधा-कृष्ण/शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया। उन्होंने जनपद पुलिस और समस्त जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन समेत पुलिसकर्मी एवं उनके परिवारीजन मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
#Kaushambi #SPKaushambi #Satyanarayan #PoliceLine #ShivMandir ShravanMonth PujaArchana KaushambiNews कौशांबी पुलिसलाइन पूजाअर्चना श्रावण एसपी_कौशांबी