मंगलवार दोपहर 1.30 बजे सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की गणित विषय की परीक्षा हुई। और विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए थे। जे.पी. पब्लिक एकेडमी में पंजीकृत 263 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एन.आर. पब्लिक स्कूल में 293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जिले में 556 उपस्थित रहे।