रामगढ़ चौक: डकरा के समीप तेज रफ्तार यात्री बस खड़ी ट्रक से टकराई, आठ यात्री घायल
डकरा मोड़ के समीप सोमवार 8 बजे शेखपुरा से लखीसराय की ओर जा रही एक तेज रफ्तार यात्री बस ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार 20 से 25 यात्रियों में से करीब आठ लोग घायल हो गए,जबकि कई अन्य को हल्की चोटें आईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।