चूरू: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 52 हजार की ठगी, कोतवाली थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Nov 13, 2026 चूरू में क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने और केवाईसी अपडेट करने के नाम पर साइबर ठग ने एक युवक के खाते से 52 हजार 199 रुपए पार कर लिए। ठग ने खुद को एसबीआई बैंक का कर्मचारी बताकर युवक को झांसे में लिया और मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवाकर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।