हायाघाट: APM थाना की नशेड़ियों पर कार्रवाई, शराब पीते हुए तीन गिरफ्तार
अशोक पेपर मिल (APM) थाना पुलिस ने नशेड़ियों के विरुद्ध छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. राजू सहनी पिता रामप्रसाद सहनी साकिन अकराहा, 2. चंदन पासवान पिता दिनेश पासवान साकिन बलहा तथा 3. चंदन कुमार पासवान पिता नंदलाल पासवान साकिन बलहा शामिल हैं। तीनों थाना क्षेत्र अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा के निवासी हैं।