रैपुरा: रैपुरा में जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों में जगी राहत की उम्मीद, तहसीलदार द्वारा गठित टीम ने किया निरीक्षण
Raipura, Panna | Jun 6, 2025 जिले के रैपुरा क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में जल भराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत की उम्मीद जगी है। सरपंच की लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन आखिरकार अपनी "कुंभकर्णी नींद" से जागा है, और तहसीलदार के द्वारा गठित आरआई, पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं उपयंत्री की एक टीम ने आज प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थित का जायजा लिया।