रैपुरा: अधराड में 8 दिन से पानी की सप्लाई ठप, बूंद-बूंद पानी के लिए ग्रामीण कर रहे संघर्ष #jansamasya
Raipura, Panna | Jun 4, 2025 ग्राम पंचायत अधराड़ में आठ दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। ग्रामीण हेंड पंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं सुबह-शाम पानी के लिए मशक्कत कर रहे हैं। पंचायत की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। वही पंचायत में कुछ मीटर पक्की नली बनी है। लोगो ने बताया कि इसकी भी सफाई नहीं होती। सांप इनमें से निकलकर घरों में घुसते हैं।