शिवपुरी नगर: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने 'लैंड जिहाद' के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू
शहर के कलेक्टर कार्यालय के सामने आज सोमवार की दोपहर से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने लैंड जिहाद के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। बता दें कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने यह धरना लैंड जिहाद के विरोध में शुरू किया है। और यह धरना प्रदर्शन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक चलेगा।