शिवपुरी नगर: सिद्धिविनायक अस्पताल संचालक पर जमीन हड़पने का आरोप, महिला ने बच्चों के साथ अस्पताल में किया हंगामा
शहर के सिद्धि विनायक हॉस्पिटल पर बछौरा गांव की रहने वाली महिला रानी शिवहरे पत्नि मुकेश शिवहरे ने अपने बच्चों के साथ पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिला का आरोप था कि हॉस्पिटल के संचालक राजेंद्र शर्मा ने उसके नाबालिक बेटे के नाम जमीन का एग्रीमेंट शराबी पति को बहकावे में लेकर करा लिया हैं। महिला ने राजेंद्र शर्मा पर जमीन हड़पने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।